Nuh Mewat News: बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण की जाएं- उपायुक्त

यात्रा सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को, मार्ग पर सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी प्रबंध समय पर पूरे करने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला नूंह के प्रमुख मंदिरों में आगामी 3 अगस्त को सावन के प्रथम सोमवार को बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी।  

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला नूंह के प्रमुख मंदिरों में आगामी 3 अगस्त को सावन के प्रथम सोमवार को बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी हैं, जिसके लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 
 
WhatsApp Image 2026-07-21 at 10.56.26 PM
 
उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालयय के सभागार में बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों व प्रबंधों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे।
 
उपायुक्त ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अगस्त को बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा नल्हड़ेश्वर मंदिर से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होकर झिरकेश्वर मंदिर में 2.15 बजे पहुंचेगी और इसके बाद गांव सिंगार स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में करीब 5 बजे पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन मंदिर समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 
 
उपायुक्त ने कहा कि इस यात्रा के सफल आयोजन के मद्देनजर सभी सड़क मार्गों को दुरूस्त किया जाए। यात्रा के रूट अनुसार जिस भी विभाग की भी सड़क आती है, उनका पैचवर्क का कार्य पूरा किया जाए। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था की जाए। इस यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत होना निश्चित है, इसके लिए पुलिस व संबंधित एसडीएम जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें। यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित एमसी के सचिव यात्रा मार्ग के आसपास साफ-सफाई आदि जरूर सुनिश्चित करें।
 
अगर कोई व्यक्ति इस संबंध किसी भी प्रकार की अफवाह आदि फैलाता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सिंह, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार गुलिया, डीएमसी दलबीर सिंह फौगाट, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, सचिव आरटीए मुनीष सहगल, जीएम रोडवेज प्रदीप अहलावत, डीएसपी पुन्हाना दिनेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ ज्योत्सना, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान व अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad