Mewat News: पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल रेवाड़ी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को गुमराह करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार।
नूंह पुलिस ने साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश नरवाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
मेवात: नूंह पुलिस ने साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश नरवाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर आईजी ओम प्रकाश नरवाल की फोटो लगाकर एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार की थी, जिसका उद्देश्य लोगों को गुमराह करना तथा उनका विश्वास जीतकर साइबर ठगी जैसी वारदातों को अंजाम देना था ।

मामलें का खुलासा उस समय हुआ जब सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल के नाम से संचालित एक संदिग्ध फेसबुक आईडी का पता चला। जांच के दौरान आईजी कार्यालय के आईटी सेल प्रभारी से संपर्क किया गया, जिन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त फेसबुक प्रोफाइल पुलिस महानिरीक्षक रेवाड़ी की आधिकारिक आईडी नहीं है। इसके बाद मामलें को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम थाना नूंह में शिकायत दर्ज की गई ।
प्राथमिक जांच में पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया था, जिससे आमजन को भ्रमित किया जा सकता था।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांव दोहा थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह निवासी दिनेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया था । नूंह पुलिस मामलें की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने इस फर्जी आईडी का उपयोग कर किसी व्यक्ति से ठगी की है या नहीं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अन्य व्यक्ति, विशेषकर सरकारी अधिकारियों या प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट बनाना गंभीर अपराध है। आमजन को ऐसे फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की सलाह दी गई है।

About The Author
संबंधित समाचार



