Palwal News: पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में चल रहा अभियान: दिग्विजय

Desh Rojana
On

जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पलवल जिले के गांव कैराका में जन जन अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने दिग्विजय चौटाला का पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 

पलवल: जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पलवल जिले के गांव कैराका में जन जन अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने दिग्विजय चौटाला का पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। गांव कैराका में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सौरोत ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन रतन कुंडू कैराका ने किया। मंच संचालन हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर ने किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओ सहित सैकड़ों की संख्या में गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

WhatsApp Image 2026-07-15 at 9.50.40 PM
लोगों से मिलते जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला।


ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से जन-जन अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा है। नवंबर तक हम प्रदेश के ज्यादातर गांवों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करना है। अभियान के दौरान पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

हरियाणा में आने वाला समय जननायक जनता पार्टी का होगा।
इस दौरान चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है, जबकि कांग्रेस प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने में सफल नहीं रही। अपराध, निजीकरण, नीट और कई अन्य मुद्दों पर सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। जेजेपी हमेशा युवाओं और आम जनता के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad