Rewari/Bawal News: आईएमटी बावल क्षेत्र में पोस्को चौक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

थाना कसौला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बावल। थाना कसौला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव पातुहेड़ा निवासी संदीप उर्फ अंटा व यशपाल उर्फ यशु के रूप में हुई है।
WhatsApp Image 2026-07-09 at 5.32.36 PM
आरोपी
बता दें कि गत 14 जून को गांव पातुहेड़ा निवासी अभय उर्फ काला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 13 जून को वह शाम के समय पोस्को चौक पर एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पहले बाइक पर दो लोग आए। इसके बाद दो गाड़ियों में साता-आठ और लोग आए। उनके हाथों में धारदार हथियार और पाइप थे। इन लोगों में संदीप उर्फ अंटासुरेंद्र और यशपाल सहित कई लोग शामिल थे। 
उसने आरोप लगाया कि संदीप ने हथियार निकालकर उसे मारने का प्रयास किया था तथा उसके अन्य साथियों ने भी उस पर हमला करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इन लोगों ने कहा कि उन्हें भाई टिंकु उर्फ़ छत्रपाल ने मारने के लिए भेजा है। अगर आगे से छत्रपाल के साथ पंगा लियातो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव पातुहेड़ा निवासी संदीप उर्फ अंटा व यशपाल उर्फ यशु को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश कियाजहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारगाड़ियां बरामद की जाएगी और इस हमले के मुख्य साजिशकर्ता 'टिंकु उर्फ छत्रपालव अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad