Narnaul News: समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित राहत देना है: एडीसी तरुण कुमार

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका तुरंत समाधान करने के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। 

नारनौल:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका तुरंत समाधान करने के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी कुल 62 शिकायतें सामने आईं।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 11.07.28 PM
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकतर मामलों का मौके पर ही निपटारा करवा दिया और बाकी बची शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित राहत देना है ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने जायज काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ताकि जनता की शिकायतों को बिना किसी देरी के मौके पर ही दूर किया जा सके।

नांगल चौधरी समाधान शिविर में 20 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान:

नांगल चौधरी में आयोजित समाधान शिविर में 20 नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। एसडीएम उदय सिंह की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (पीपीपी) के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला भी उपस्थित रहे। सतीश खोला ने नागरिकों से सरकारी योजनाओं के लाभ पर प्रतिक्रिया ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह की मंशा है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो। इससे कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू करने, आय प्रमाण पत्र जारी करने और नए राशन कार्ड बनाने जैसे मामले सामने आए। बिजली कनेक्शन मैपिंग और अन्य प्रशासनिक सेवाओं से संबंधित शिकायतें भी मिलीं। सतीश खोला ने अधिकारियों के साथ मिलकर इन मामलों पर तुरंत कार्रवाई की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad