Gurugram News: सदर बाजार बनेगा जाम और प्रदूषण मुक्त, ई-कार्ट से मिलेगी आधुनिक सुविधा

Desh Rojana
On

शहर के ऐतिहासिक सदर बाजार को अब आधुनिक और ग्राहक-अनुकूल बाजार में बदलने की बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है।

गुरुग्राम। शहर के ऐतिहासिक सदर बाजार को अब आधुनिक और ग्राहक-अनुकूल बाजार में बदलने की बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में प्रशासन ने बाजार को विदेशों की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया है।
 
1002377470
 
नई योजना के अनुसार सदर बाजार के मुख्य हिस्सों में अब किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऑटो, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा समेत सभी वाणिज्यिक वाहनों पर नो एंट्री लागू की गई है। इससे बाजार जाम और प्रदूषण मुक्त बनेगा।
 
ग्राहकों की सुविधा के लिए एंबियंस मॉल जैसी इलेक्ट्रिक कार्ट (ई-कार्ट) चलाई जाएंगी। इन ई-कार्ट के जरिए लोग एक दुकान से दूसरी दुकान और पार्किंग स्थल तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यह व्यवस्था खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। साथ ही अस्थायी रेहड़ी-पटरी लगाने पर भी पूरी रोक लगा दी गई है, जिससे सड़कें चौड़ी और साफ रहेंगी।
 
माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए भी सख्त समय तय किया गया है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक कोई भी माल गाड़ी बाजार में नहीं आ सकेगी। व्यापारी सुबह 11 बजे से पहले या रात 8 बजे के बाद ही सामान ला सकेंगे।
 
पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए मल्टी-लेवल पार्किंग, कमान सराय में व्यवस्था और करीब एक एकड़ क्षेत्र में विशाल ओपन पार्किंग तैयार की गई है। विधायक मुकेश शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि सरकार विकास के लिए पर्याप्त बजट खर्च कर रही है। जरूरत पड़ने पर वे अपने निजी कोष से भी सहयोग देंगे।
 
इस पूरे बदलाव से सदर बाजार की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी। बाजार साफ-सुथरा, आधुनिक और व्यापार के लिहाज से और ज्यादा आकर्षक बनेगा। प्रशासन का लक्ष्य इस पुराने बाजार को नई पहचान दिलाना है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त