Gurugram News: सेक्टर-14 में बर्गर किंग के एसी कंप्रेसर में धमाका, शीशे चकनाचूर

Desh Rojana
On

शनिवार रात करीब पौने दस बजे सेक्टर-14 मार्केट स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट में एसी के कंप्रेसर में अचानक तेज धमाका हो गया।

गुरुग्राम। शनिवार रात करीब पौने दस बजे सेक्टर-14 मार्केट स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट में एसी के कंप्रेसर में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज ब्लास्ट जैसी थी, जिससे रेस्टोरेंट के शीशे चकनाचूर हो गए और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 
1002377462
 
घटना के तुरंत बाद कंप्रेसर से हल्का धुआं उठने लगा, जिससे रेस्टोरेंट में लगे फायर अलार्म बज उठे। गनीमत रही कि धुआं उठने के बावजूद आग नहीं लगी और वह अपने आप ही बुझ गया। उस समय रेस्टोरेंट के अंदर कई ग्राहक मौजूद थे। अगर आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
फायर अलार्म बजते ही रेस्टोरेंट स्टाफ ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भीम नगर दमकल केंद्र से दमकल की गाड़ी और सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पाया गया कि अंदर कहीं आग नहीं लगी थी। फर्श पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर भी मौके पर जमा हो गए।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त