Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त
शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। 
निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस का निर्देश दिए हैं कि नागरिकों के समक्ष आ रही शहर में जगह जगह पड़े गंदगी के ढेर की समस्याओं को तुरंत प्रभाव से दूर कराएं और सभी जॉन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा लें। निगम प्रशासन का कहना है कि सरकार ने कर्मचारियों की अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया है, इसके बावजूद हड़ताल जारी है,लेकिन सफाई करवाना भी निगम की जिम्मेदारी बनती है इसी के अंतर्गत सभी अधिकारी कूड़ा उठाने के कार्य को पूरा कराए। निगमायुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अड़चन डालने वालों पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
नगर निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत निजी ठेकेदारों के माध्यम से उपलब्ध लेबर की मदद से कूड़ा उठाने और सफाई कार्य को शुरू कराने की पूरी तैयारी के साथ फील्ड में कार्य पर जुट गए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में लंबे समय से जमा कूड़े को देखते हुए सफाई कार्य को और अधिक समय तक बाधित नहीं रहने दिया जा सकता। नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में कूड़ा उठाने और सफाई अभियान शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या समूह सफाई कर्मचारियों, निजी ठेकेदारों की लेबर अथवा निगम के सफाई अभियान में रुकावट डालता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर की स्वच्छता और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त यशेंद्र सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि घरों से निकलने वाले कूड़े, प्लास्टिक वेस्ट एवं अन्य कचरे को निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि कूड़ा नालों एवं नालियों में बिल्कुल न फेंकें, क्योंकि इससे जल निकासी व्यवस्था बाधित होती है और आमजन को जलभराव सहित अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निगम आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में आमजन की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। नागरिक यदि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ कूड़े का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें, तो नगर निगम के स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक बनकर नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें तथा कूड़ा इधर-उधर न फेंककर निर्धारित स्थान पर ही डालें। साथ ही, प्लास्टिक वेस्ट को नालियों, सड़कों अथवा खुले स्थानों पर डालने से बचें। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल निगम प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। आमजन के सहयोग और सहभागिता से ही फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाया जा सकता है। शहरवासियों ने निगम प्रशाशन की पहल का स्वागत किया नागरिकों का कहना है कि नगर निगम कर्मचारी जहां एक तरफ हड़ताल पर बैठे हैं वहीं निगम प्रशासन ने अन्य व्यवस्थाएं अपना कर साफ सफाई के कार्य को शुरू किया है उसके लिए नागरिकों ने निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

About The Author
संबंधित समाचार



