Palwal News : जिलावासियों के दिलों पर 'देशभक्ति' की अमिट छाप छोड़ गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के मान-सम्मान और देशभक्ति की भावना को किया और मजबूत

Desh Rojana
On

देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में विशेष स्थान रखता है। तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार जिलाभर में चलाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के मान-सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करने में सफल रहा।

पलवल। देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में विशेष स्थान रखता है। तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार जिलाभर में चलाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के मान-सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करने में सफल रहा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान शहरों से लेकर गांवों तक लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं गौरव का प्रदर्शन किया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जिलावासियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ गया। dd

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि अभियान के दौरान नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के प्रति भी जागरूक किया गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसमें बढ़-चढक़र भागीदारी की। अनेक स्थानों पर लगाई गई तिरंगा प्रदर्शनियों, सेल्फी प्वाइंट सहित तिरंगा यात्राएं, जागरूकता कार्यक्रम, देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रभात फेरियां आयोजित की गईं। उपायुक्त ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र देश के महान मूल्यों, त्याग, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की प्रेरणा देते हैं। अभियान के दौरान लोगों को तिरंगे को सम्मान पूर्वक फहराने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान का सबसे सकारात्मक प्रभाव नई पीढ़ी पर देखने को मिला। स्कूली बच्चों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इससे उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा मिला। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने नागरिकों को एक सूत्र में पिरोते हुए यह भावना मजबूत की कि देश सर्वोपरि है और राष्ट्रध्वज का सम्मान प्रत्येक नागरिक का गौरव एवं कर्तव्य है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचा तिरंगा देशभक्ति की ऐसी भावना का प्रतीक बना, जिसने नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति के गीतों और नारों ने वातावरण को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad