Gurugram News: शैलेन्द्र पांडे को भाजपा ने सौंपा दादरी का प्रभार

संगठन में अनुभव को तरजीह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं पांडे

Desh Rojana
On

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेन्द्र पांडे को चरखी दादरी जिले का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में दादरी की जिम्मेदारी पांडे को सौंपी गई है।

गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेन्द्र पांडे को चरखी दादरी जिले का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में दादरी की जिम्मेदारी पांडे को सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 12.19.08 AM (1)
शैलेन्द्र पांडे को संगठन में लंबे अनुभव और प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है। नियुक्ति से पहले वह हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल ही में फरीदाबाद में आयोजित भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में भी उन्होंने प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया था।
पार्टी नेतृत्व की ओर से जिला प्रभारियों की नई जिम्मेदारियों को संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अनुभवी नेताओं को जिलों की कमान देकर संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और पार्टी के अभियानों को गति देने पर जोर दिया गया है।
दादरी जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद शैलेन्द्र पांडे के सामने संगठन को और सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जमीन तक पहुंचाने की चुनौती होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनकी नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad