Faridabad News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघरों में 25 रुपये में उपलब्ध हैं राष्ट्रीय ध्वज : सीईओ जिला परिषद शिखा
आमजन, संस्थाएं एवं विभिन्न संगठन डाकघरों से खरीद सकते हैं तिरंगा, बड़ी संख्या में झंडों की आवश्यकता होने पर पहले दें सूचना
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री की जा रही है। जिला में "हर घर तिरंगा" अभियान की नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं।
फरीदाबाद। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री की जा रही है। जिला में "हर घर तिरंगा" अभियान की नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं। 
सीईओ शिखा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय ध्वज मात्र 25 रुपये प्रति झंडा की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। ये ध्वज भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप निर्धारित मानक आकार में उपलब्ध हैं। आमजन अपनी आवश्यकता के अनुसार नजदीकी डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने जिला वासियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। सीईओ ने बताया कि जिन संस्थाओं अथवा संगठनों को बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वजों की आवश्यकता है, वे अपनी मांग की सूचना अग्रिम रूप से डाक विभाग को दे सकते हैं, ताकि आवश्यक संख्या में झंडों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराएं और अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने में अपना योगदान दें।

About The Author
संबंधित समाचार



