Gurugram News: आज गुरुग्राम में होगा समरसता संकल्प अभियान समारोह, प्रदेश के गांवों के लिए रवाना होंगे कलश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता होंगे शामिल

Desh Rojana
On

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से द देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज गुरुग्राम की शुभ वाटिका में दोपहर एक बजे एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

गुरुग्राम: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से द देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज गुरुग्राम की शुभ वाटिका में दोपहर एक बजे एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री वाराणसी से आए पवित्र मिट्टी के कलश प्रदेश के गांवों के लिए रवाना करेंगे।
 
kalash
 
कार्यक्रम को लेकर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने जिला कार्यालय गुरु कमल में आयोजित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
 त्यागी ने बताया कि राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी के बेगमपुर गांव की पवित्र मिट्टी कलश में लाकर गुरुग्राम स्थित माता शीतला के पवित्र मंदिर में स्थापित की गई है। इस पवित्र कलश को गुरुग्राम जिले के सभी मंडलों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समाज में समरसता, सामाजिक सद्भाव और संत रविदास जी के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
 
बैठक में आगामी हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि 9 अगस्त को गुरुग्राम जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। बादशाहपुर विधानसभा की तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे सेक्टर-47 स्थित कम्युनिटी सेंटर से प्रारंभ होकर साउथ सिटी-2 में सम्पन्न होगी, जबकि गुरुग्राम विधानसभा की तिरंगा यात्रा गौशाला ग्राउंड से प्रारंभ होकर जॉन हॉल पर सम्पन्न होगी। इन तिरंगा यात्राओं का संयोजन हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक कुलदीप यादव के संयोजन में किया जाएगा।
 
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न अभियानों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad