Palwal news- भाजपा ने जनता के मत का गलत इस्तेमाल कर उन्हे ठगा है - करन दलाल

Desh Rojana
On

पलवल से पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने अपने निवास स्थान पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि देश व हरियाणा में बनी भाजपा की सरकार एक जुमलों की सरकार के साथ साथ जनता के जीवन को खराब करने वाली सरकार है।

पलवल से पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने अपने निवास स्थान पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि देश व हरियाणा में बनी भाजपा की सरकार एक जुमलों की सरकार के साथ साथ जनता के जीवन को खराब करने वाली सरकार है। IMG_20260807_114325_1

प्रदेश में चल रहे सर से भाजपा द्वारा किए गए जनता के साथ छल को जग जाहिर कर दिया है। हरियाणा में लगभग 34 लाख वोटर का नाम काटा गया है ऐसे में जहां प्रदेश में केवल लगभग 34 हजार वोट लेकर बहुमत हासिल किया है वहीं ये आंकडे दर्शाते है कि भाजपा ने कैसे जनता के मत का गलत इस्तमाल कर उन्हे ठगा गया है।
उन्होने बताया कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 53 हजार वोटर के नाम कटें हैं। जहां 2014 विधानसभा चुनाव में पलवल के वोटर की संख्या 196480 थी और 2019 में ये संख्या 228674 हो गई थी। 2024 में वोटर की संख्या 269412 हो गई जोकि पिछले 10 वर्षों में लगभग 73 हजार मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोडा गया। ऐसे में पलवल क्षेत्र से ही 53 हजार मतदाता का नाम काटा जाना भाजपा सरकार द्वारा की गई बेईमानी और जालसाजी की तरफ ईशारा करता है।
उन्होने कहा कि 2014 के विधानसभा के चुनाव के बाद ही भाजपा ने नाजायज वोटों को बनाने का काम शुरू कर दिया था। भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक और मंत्रियों ने प्रशासन के साथ मिलकर प्रदेश की जनता के हितों व अधिकारों के साथ खिलवाड किया और बनाई गई नाजायत वोटों से प्रदेश में सरकार बनाई जिसका हर्जाना आज सारा हरियाणा इस नाकारा सरकार द्वारा भुगत रहा है। भाजपा व आरएसएस के लोगों द्वारा अपनी, अपने परिवार की, रिश्तेदारों की यहा तक की अपने जानकारों की भी वोटों को कई-कई बार अलग-अलग बूथों पर बनवाया हुआ है। अकेले पलवल शहर के बूथों पर 38 हजार मतदाताओं का नाम काटा गया है। इस मामले मे हम हर सम्भव कानूनी कार्यवाही को अम्ल में लायेंगें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad