Gurugram News: दिल्ली पुलिस बनकर रेड का दिखाया डर, मांगे 25 लाख, चार दबोचे

Desh Rojana
On

गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस के नाम पर पार्टी कर रहे युवकों को डराने और उनसे 25 लाख रुपए मांगने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस के नाम पर पार्टी कर रहे युवकों को डराने और उनसे 25 लाख रुपए मांगने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला सेक्टर 86 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी का है। यहां के एक फ्लैट में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम बनकर घुसे युवकों को उनके फ्लैट में रेड के नाम पर बंधक बना लिया।
 
crime
 
साथ ही गलत काम होने की बात कहकर केस दर्ज करने की धमकी दी। इससे बचने के लिए 25 लाख रुपये मांगे। युवकों की सूझबूझ और दोस्तों की मदद से पुलिस ने मौके पर चार आरोपितों को पकड़ लिया। तीन आरोपित भाग निकले। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के कालकाजी निवासी नितिन पाल सिंह ने बताया कि वह करीब डेढ़ महीने से गुरुग्राम की अंसल हाइट्स सोसाइटी के टावर एक में फ्लैट नंबर 1102 में रह रहे हैं।
 
बुधवार रात करीब साढ़े बजे वह अपने तीन दोस्तों अंकित, सागर और मोहित के साथ फ्लैट में थे और पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर एक महिला आई और खुद को पड़ोसी बताया। दरवाजा खोलते ही महिला छह व्यक्तियों के साथ अंदर घुस गई। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम से बताकर आइडी कार्ड दिखाए और कहा कि यहां गलत काम की रेड चल रही है। इसके बाद सभी के साथ मारपीट की और धमकाया कि केस दर्ज कर देंगे। रात में कई घंटे आरोपितों ने उन्हें बंधक बनाए रखा। केस व कोई कार्रवाई नहीं करने के एवज में उनसे 25 लाख रुपये मांगे गए। युवकों ने कहा कि वह काफी डर गए थे उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। उन्होंने फ्लैट में रुपये नहीं होने की बात कही। आरोपियों ने 25 लाख रुपये किसी दोस्त से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे रोड पर दिल्ली बार्डर के पास मिलने के लिए कहा। सागर ने अपने दोस्त जाग्रित लूथरा के पास फोन किया और रुपये लेकर दिए गए पते पर पहुंचने के लिए कहा।
 
आरोपितों में से एक व्यक्ति सागर के साथ उसकी फ्रांक्स गाड़ी से पैसे लेने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे चला गया। रास्ते में आरोपित ने धमकी दी कि होशियारी की तो फ्लैट में मौजूद दोस्तों को जान से मार देंगे। सागर ने सूझबूझ दिखाते हुए दोस्त को लोकेशन भेजने के साथ आरोपित के पुलिस न होने का शक जाहिर किया। इस पर जाग्रित अपने साथ कई लोगों को लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचा।
 
लोगों को देखकर गाड़ी में मौजूद आरोपियों ने वहां से भाग निकला। इनके पीछे दो आरोपित एक अन्य कार से भी आ रहे थे, वह भी मौका पाकर भाग निकले। इसके बाद सभी दोस्त फ्लैट पर वापस पहुंचे। यहां बंधक बने दोस्तों को छुड़ाया और चार आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
 
रोहतक के हैं पकड़े गए आरोपी 
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतक के शिवाजी कालोनी निवासी सतविंद्र सिंह, टीनू, बहुअकबरपुर निवासी नवीन और वार्ड 18 आर्या नगर निवासी सना के रूप में की गई। फरार आरोपितों में से एक की पहचान ऋषि कुमार के रूप में की गई। सभी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad