Nuh Mewat News: नूंह में "ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा" को लेकर भारी वाहनों के लिए नूंह पुलिस की रुट डाईवर्ट एडवाईजरी जारी
ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भारी वाहनों का जिला नूंह में प्रवेश वर्जित।
तीन अगस्त को जिला नूंह में होने वाली "ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा" के दौरान नूंह पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए नूंह पुलिस ने एक विशेष एडवाईजरी जारी कि हैं । इस दौरान भारी वाहन चालक नूंह पुलिस की एडवाईजरी का पालन कर अपनी यात्रा को आसान एवं सुगम बना सकते हैं ।
मेवात।तीन अगस्त को जिला नूंह में होने वाली "ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा" के दौरान नूंह पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए नूंह पुलिस ने एक विशेष एडवाईजरी जारी कि हैं । इस दौरान भारी वाहन चालक नूंह पुलिस की एडवाईजरी का पालन कर अपनी यात्रा को आसान एवं सुगम बना सकते हैं ।
नूंह जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन के आदेश पर अलवर से सोहना/गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन फिरोजपुर झिरका के अम्बेडकर चौक से मुम्बई एक्सप्रेस-वे से वायां के.एम.पी. रेवासन होते हुए सोहना/गुरुग्राम जाएं। वही जिन भारी वाहनों को सोहना/गुरुग्राम से अलवर की तरफ जाना हैं वो वाहन चालक वायां के.एम.पी. रेवासन से मुम्बई एक्सप्रेस-वे होते हुए अम्बेडकर चौक फिरोजपुर झिरका से अलवर की तरफ जाएं।
इसके अलावा जिन भारी वाहनों को तावडू से अलवर की तरफ जाना हैं वो भारी वाहन चालक वायां के.एम.पी. रेवासन से मुम्बई एक्सप्रेस-वे होते हुए अम्बेडकर चौक फिरोजपुर झिरका से अलवर की तरफ जाएं। जिन भारी वाहनों को पलवल, होडल व अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से अलवर जाना हैं वो भारी वाहन चालक वायां के.एम.पी. होते हुए मुम्बई एक्सप्रेस-वे से अम्बेडकर चौक फिरोजपुर झिरका से अलवर की तरफ जाएं ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिन भारी वाहनों को पलवल, होडल व अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से नूंह जाना हैं वो भारी वाहन चालक ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएं । जिन भारी वाहनों को जयपुर से नूंह आना हैं वो भारी वाहन चालक वायां मुम्बई एक्सप्रेस-वे से के.एम.पी. रेवासन होते हुए ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएं। जिन भारी वाहनों को पुन्हाना से नूंह आना हैं वो भारी वाहन चालक ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएं। जिन भारी वाहनों को गुरुग्राम से नूंह आना हैं वो भारी वाहन चालक ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएं। जिन भारी वाहनों को तावडू से नूंह आना हैं वो भारी वाहन चालक ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएं ।
उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न स्थानों से नूंह आने वाले भारी वाहन चालक अपने वाहनों को ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह लाएं । ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भारी वाहनों का जिला नूंह में प्रवेश वर्जित हैं ।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



