Palwal news- जापानी शिक्षक को दी सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई 

मीवा सासाकी ने दो साल एसवीएसयू में रह कर विद्यार्थियों को सिखाई जापानी भाषा   

Desh Rojana
On

जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जाइका) की ओर से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जापान से विशेष तौर पर पढ़ाने आई मीवा सासाकी का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई दी गई।

पलवल। जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जाइका) की ओर से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जापान से विशेष तौर पर पढ़ाने आई मीवा सासाकी का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई दी गई। IMG-20260728-WA0024उन्होंने दो साल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में रह कर विद्यार्थियों को जापानी भाषा सिखाई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में इन विद्यार्थियों ने जापानी भाषा में ही अपनी शिक्षक को सम्मान दिया तो मीवा सासाकी भावुक नज़र आईं। उन्होंने कहा कि एसवीएसयू में शिक्षक के तौर पर बिताए यह दो साल उन्हें आजीवन याद रहेंगे। मीवा सासाकी विदाई के दौरान भारतीय परिधान साड़ी में नज़र आईं और उन्होंने भारतीय परिधान तथा संस्कृति की सरहाना की। मीवा सासाकी ने विद्यार्थियों से मिले सम्मान के प्रति आत्मीयता प्रकट की और विदाई पर विशेष सम्मान के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ के प्रति कृतज्ञता जताई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि मीवा सासाकी ने विषम परिस्थितियों में रहते हुए विद्यार्थियों को जापानी भाषा सिखाने का शानदार समर्पण दिखाया है। कई विद्यार्थी जापानी भाषा में पारंगत हो गए हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने जाइका के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी जाइका से जापानी शिक्षक भेजने का अनुरोध किया जाएगा। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि हम जापानी इंडस्ट्री के साथ और अच्छे सम्पर्क बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस कार्य में सहयोग के लिए उन्होंने मीवा सासाकी के प्रयासों की सराहना की।  
अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय की डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने जापानी शब्दों में मीवा सासाकी को विदाई दी और उनके कार्यकाल को उल्लेखनीय बताया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डीन प्रोफेसर सुनील गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार, जापानी भाषा की शिक्षक प्रोफेसर मंजुश्री चौहान, डॉ. भावना रूपराई, डॉ. नकुल, प्रियम श्योराण, मनीषा वैद, डॉ. अजय, डॉ. प्रवीण और डॉ. मयंक के अतिरिक्त कई अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad