Kaithal/Gulha Cheeka News: मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश के हर एक व्यक्ति के उत्थान के लिए कर रहे हैं, बाजीगर

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने अपने निवास पर सुनी लोगों की समस्याएं

Desh Rojana
On

गुहला के पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने आज अपने निवास पर हलके के लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। आज हलके के गांव थेह बुटाना, अगौंध, माजरी, मस्तगढ़, खेड़ी गुलामअली, चक्कू, रामथली, खरकां व पिसोल के ग्रामीण अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे थे।

गुहला चीका:  गुहला के पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने आज अपने निवास पर हलके के लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। आज हलके के गांव थेह बुटाना, अगौंध, माजरी, मस्तगढ़, खेड़ी गुलामअली, चक्कू, रामथली, खरकां व पिसोल के ग्रामीण अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे थे। पूर्व विधायक ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटान करवा दिया और बाकी बची समस्याओं के हल के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-07-23 at 10.00.44 PM
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

 

इस मौके पर बाजीगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाया हैै। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जो देश भारत को एक पिछड़ा हुआ देश समझते थे, वहीं देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल हैं और उनसे मुलाकात के लिए लालायित रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिन रात प्रदेश की जनता की भलाई में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज एक सामान्य आदमी भी मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर मिलकर अपनी बात रख सकता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की इस पहल से प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार और उनके प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दल सत्ता पाने के लिए युवाओं को बहकाकर उनसे गलत काम करवाना चाहते हैं, लेकिन देश का युवा पढ़ा लिखा और समझदार है। वे ऐसे हथकंडे अपनाने वाले नेताओं के बहकावे में न आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। इस मौके पर भागल मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह, गगन कंबोज, दर्शन सिंह व अजमेर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad