Palwal News : पदोन्नत प्रधानाचार्य के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन

Desh Rojana
On

शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत अशोक बाल्यान तथा रघुवेंद्र सिंह के सम्मान में सामाजिक तथा शैक्षणिक संगठनों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय विद्यालय गुलावद व घोड़ी में किया गया।

शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत अशोक बाल्यान तथा रघुवेंद्र सिंह के सम्मान में सामाजिक तथा शैक्षणिक संगठनों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय विद्यालय गुलावद व घोड़ी में किया गया। bb

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर सतपाल गहलोत, भाजपा नेता मेहर चंद गहलोत, सेवानिवृत्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुखबीर तंवर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य महेंद्र रावत, रणजीत सिंह, बलवीर सिंह, राजवीर सिंह, विष्णु गौड, स्काउटिंग के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत, डाइट जनौली से जितेंद्र सिंह, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन से हुकम सिंह प्रधान, अरविंद गौतम सहित विभिन्न गणमान्य शिक्षाविद व समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सुखबीर तंवर ने कहा दोनों ही प्रवक्ता साथी अपने कार्य के प्रति समर्पित हैं। शिक्षण की नवीनतम विधियों के साथ-साथ हसला संगठन पदाधिकारी के रूप में तथा स्काउट गाइड, लीगल लिटरेसी जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन कार्य किया है। गौरतलब है अशोक बाल्यान हसला के जिला प्रधान तथा राज्य उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, उसी प्रकार रघुवेंद्र कुमार स्काउट गाइड के पलवल जिले के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के रूप में भी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad