Palwal News: वन मंडल पलवल की नर्सरियों में 5.67 लाख से अधिक पौधे उपलब्ध

पौधारोपण अभियान में बढ़चढक़र करें सहभागिता

Desh Rojana
On

पलवल वन मंडल के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सुरेश पुनिया ने जिले के सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत राज संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों, गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए तथा आम नागरिकों से मानसून सीजन के दौरान पौधारोपण अभियान में बढ़-चढक़र सहभागिता करने की अपील की है।

पलवल:  पलवल वन मंडल के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सुरेश पुनिया ने जिले के सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत राज संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों, गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए तथा आम नागरिकों से मानसून सीजन के दौरान पौधारोपण अभियान में बढ़-चढक़र सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने जिले को हरित एवं स्वच्छ बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का आह्वïान किया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है, ताकि जिले में हरित आवरण बढ़े, पर्यावरण संतुलित रहे और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

planttt
डीएफओ सुरेश पुनिया ने बताया कि वन मंडल पलवल द्वारा मानसून पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिले की विभिन्न वन नर्सरियों में बड़ी संख्या में पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग के अनुसार पलवल वन मंडल के अंतर्गत संचालित पांच नर्सरियों में वर्तमान समय में कुल 5 लाख 67 हजार 200 पौधे उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों द्वारा पौधारोपण अभियान में किया जा सकता है।

डीएफओ सुरेश पुनिया ने बताया कि जिला वन विभाग की ओर से अपने नर्सरी केंद्रों से 15x22 आकार के पॉलीबैग में गुणवत्तायुक्त पौधे नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी से अनुरोध किया गया है कि वे अपने निकटतम वन विभाग की नर्सरी से निशुल्क पौधे प्राप्त कर कार्यालय परिसरों, विद्यालयों, अस्पतालों, ग्राम पंचायत भूमि, पार्कों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद पौधों की नियमित सिंचाई, आवश्यकतानुसार ट्री-गार्ड की व्यवस्था तथा उचित देखभाल भी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रह सकें।

वन विभाग ने सभी विभागों से पौधारोपण की फोटो एवं विवरण विभाग को उपलब्ध कराने तथा मेरी लाइफ पोर्टल पर जीपीएस युक्त फोटो अपलोड करने का भी आग्रह किया है ताकि अभियान की प्रभावी निगरानी एवं दस्तावेजीकरण किया जा सके। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप देशी एवं स्वदेशी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। वन विभाग के अनुसार प्रत्येक लगाया गया पौधा वायु गुणवत्ता सुधारने, जैव विविधता के संरक्षण, भूजल पुनर्भरण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

प्रभागीय वन अधिकारी सुरेश पुनिया ने ने कहा कि सभी विभागों एवं नागरिकों के सहयोग से पलवल को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। उन्होंने पौधों की उपलब्धता अथवा अन्य किसी सहायता के लिए संबंधित क्षेत्र के रेंज वन अधिकारी अथवा निकटतम वन विभाग नर्सरी से संपर्क करने की अपील की।

पलवल मुख्यालय नर्सरी में सर्वाधिक 2.13 लाख पौधे उपलब्ध :

जिला वन विभाग के अनुसार पलवल मुख्यालय नर्सरी में सबसे अधिक 2 लाख 13 हजार 500 पौधे उपलब्ध हैं। इनमें 15x22 आकार के 1 लाख 74 हजार पौधे तथा 30&45 आकार के 39 हजार 500 पौधे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मांडकोला नर्सरी में 1 लाख 10 हजार पौधे उपलब्ध हैं, जिनमें 70 हजार छोटे आकार (15x22) तथा 40 हजार बड़े आकार (30x45) के पौधे शामिल हैं।


होडल रेंज की तीन नर्सरियों में भी पर्याप्त पौधों का भंडार :

होडल रेंज के अंतर्गत संचालित नर्सरियों में भी बड़ी संख्या में पौधे तैयार किए गए हैं। होडल मुख्यालय नर्सरी में 83 हजार पौधे उपलब्ध हैं। इनमें 6,200 पौधे सीड स्टेज, 43 हजार 800 पौधे 15x22 आकार तथा 33 हजार पौधे 30x45 आकार के हैं। भिडूकी नर्सरी में कुल 67 हजार 200 पौधे उपलब्ध हैं, जिनमें 35 हजार 300 छोटे आकार तथा 31 हजार 900 बड़े आकार के पौधे शामिल हैं। वहीं बहीन नर्सरी में कुल 93 हजार 500 पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें 4,500 पौधे सीड स्टेज, 54 हजार पौधे 15x22 आकार तथा 35 हजार पौधे 30x45 आकार के हैं।

जिला वन विभाग के अनुसार वर्तमान में सभी नर्सरियों में कुल 10,700 पौधे सीड स्टेज में हैं। इसके अतिरिक्त 15x22 आकार के 3 लाख 77 हजार 100 पौधे तथा 30x45 आकार के 1 लाख 79 हजार 400 पौधे उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 5 लाख 67 हजार 200 पौधे विभिन्न पौधारोपण कार्यक्रमों के लिए तैयार हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad