Gurugram News: सोनम से मिलने गुरुग्राम मेदांता पहुंचा विपक्षी सांसदों का दल, पुलिस ने गेट पर रोका

आप सांसद संजय सिंह की पुलिस से झड़प, कुछ देर धरने पर बैठे सांसद

Desh Rojana
On

गुरुग्राम: मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी, झामुमो, राजद और समाजवादी पार्टी के सांसदों को बुधवार को पुलिस ने अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर रोक दिया।
 
sonam
 
पुलिस का कहना था कि अस्पताल में केवल परिजनों को ही मुलाकात की अनुमति है। इसके विरोध में विपक्षी सांसद अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और विपक्षी नेताओं को एक सामाजिक कार्यकर्ता से मिलने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। यहां कुछ देर संजय सिंह ने पुलिस के साथ बहस भी की। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय की पुलिस से झड़प भी बताई गई है। 
 
हेल्थ बुलेटिन जारी, स्थिर बताई हालत 
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार देर शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को जारी मेडिकल अपडेट में बताया कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक (मल्टी-डिसिप्लिनरी) टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी सभी जरूरी जांच और उपचार निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकाॅल के अनुसार किए जा रहे हैं। मेदांता के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. संजय दुरानी ने बताया कि वर्तमान में सोनम वांगचुक पूरी तरह सचेत हैं और उनकी जीवनरक्षक सभी महत्वपूर्ण शारीरिक गतिविधियां सामान्य सीमा के भीतर हैं। उन्होंने कहा कि मरीज की सहमति के अनुरूप ही सभी चिकित्सीय प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। विशेषज्ञ डाॅक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य का आकलन किया जा रहा है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad