Gurugram News: हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत : राव नरबीर

मानेसर में वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री राव नरबीर

Desh Rojana
On

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया। 

गुरुग्राम: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया।

1001077507

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने को देश के परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत बताया।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने मानेसर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों के स्वागत द्वार और गांव नाहरपुर कासन एसटीपी गोशाला, मानेसर एवं मार्ग में स्थित 7 तालाबों तक जल शोधित कार्यों के शिलान्यास किए। कैबिनेट मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसके साथ उन्होंने स्वच्छता अभियान में शामिल होते हुए आमजन को भी इस अभियान में बढ़चढ़ कर श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव और एसडीएम दर्शन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित रेल सेवा देश को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।

मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने वर्चुअल माध्यम से जींद में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा, मीडिया प्रभारी नरेश सैनी, चेयरमैन दयाराम लोहिया और चेयरमैन राजेंद्र बागड़ी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad