Gurugram News: ठेकेदार को रंगदारी की धमकी देने वाले आठ युवक गिरफ्तार

15 से 20 काली स्कार्पियो और थार में आए से ठेकेदार के ठिकाने पर

Desh Rojana
On

धनवापुर इलाके में बुधवार दोपहर ठेके में हिस्सेदारी (रंगदारी) को लेकर धमकी देने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया उनसे पांच काले रंग की कारों को बरामद किया गया। 

गुरुग्राम: धनवापुर इलाके में बुधवार दोपहर ठेके में हिस्सेदारी (रंगदारी) को लेकर धमकी देने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया उनसे पांच काले रंग की कारों को बरामद किया गया। धनवापुर निवासी ठेकेदार मनीष दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास सेक्टर-104 स्थित सेंट्रल पार्क और सेक्टर-106 स्थित एलान ग्रुप की साइटों पर मिट्टी उठाने व टैंकरों से पानी सप्लाई करने का ठेका है। आरोप है कि जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कौशल के नाम पर इस ठेके में अपना हिस्सा मांग रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-07-17 at 10.08.44 PM
बुधवार दोपहर 15 से अधिक गाड़ियों का काफिला धनवापुर गांव की एक गली में पहुंचा, जिससे पूरी गली जाम हो गई। गाड़ियों से उतरे दर्जनों युवकों ने हथियारों का प्रदर्शन किया। इसके बाद बदमाश सेंट्रल पार्क साइट पर पहुंचे और सुरक्षा गार्ड को धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजेंद्र पार्क थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-10 की टीम ने पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की और घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए काम के बदले पैसे मांगने (रंगदारी), जान से मारने की धमकी देने और दूसरी साइट पर जाकर धमकाने के आरोप झूठे पाए गए। असल में यह मामला दो पक्षों के बीच वर्चस्व और आपसी विवाद का निकला।

भले ही रंगदारी के आरोप झूठे पाए गए, लेकिन सरेआम दर्जनों गाड़ियों में आकर हथियारों का प्रदर्शन करने और इलाके में दहशत फैलाने को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। इलाके में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत निवारक कानूनी कार्रवाई की है।

ये आरोपी दबोचे: 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन उर्फ भोला, देवेंद्र उर्फ सुखू, परवीन उर्फ मोनू उर्फ चोबे, अजय, मुंडी उर्फ योगेंद्र , अनिल, मोहित और सचेत उर्फ मोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पांच स्कॉर्पियो कारें भी जब्त कर ली हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad