Palwal News: प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में नाराज होकर मंच से उतरे पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखने के लिए शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर भाजपा के दो नेता नाराज होकर मंच से नीचे उतर गए।
पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखने के लिए शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर भाजपा के दो नेता नाराज होकर मंच से नीचे उतर गए। नाराज नेताओं का हाथ पकड कर दोबार मंच पर लाया गया। मंच से माइक पर कहा गया कि आगे लगाए गए सोफा मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों के लिए हैं। इससे कुछ समय पहले भी एक कार्यक्रम से होडल और हथीन के विधायक नाराज होकर बाहर निकल गए थे। फोन पर हुई बात के बाद दोनों विधायक करीब आधा घंटे बाद वापस लौट आए थे।

बता दें कि जींद से पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में बडे स्तर पर आंगनबाडी और आशा वर्कर को बसों में भर कर लाया गया। दोनों सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी इंडोर स्टेडियम में नौ बजे लाकर बैठा दिया गया। कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले जिला के प्रशासनिक अधिकारी मंच पर पहुंचे। एडीसी उत्सव आनन्द को कुर्सी देने के लिए एक सोफा पर बैठे पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक औऱ पूर्व जिला अध्यक्ष खडे हो गए। उस पर एडीसी के बैठते ही पूर्व विधायक औऱ पूर्व जिला अध्यक्ष के लिए जगह न बचने पर वे नाराज होकर मंच से नीचे उतर गए। पूर्व विधायक कार्यक्रम छोडकर बाहर जाने लगे तो भाजपा का एक नेता हाथ पकड कर मंच तक लाया। पूर्व जिलाध्यक्ष को एक विधायक हाथ पकडकर नीचे से मंच पर ले गए। बाद में एडीसी के लिए अलग से कुर्सी लगाई गई और नाराज नेताओं को सोफा पर बैठाया गया।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



