Nuh Nagina News: बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में सोमवार को कर्मचारियों का विशाल विरोध प्रदर्शन

DHBVN के गुरुग्राम-1, गुरुग्राम-2 और नूंह डिवीजन को निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध, कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा बिजली निगम के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल गुरुग्राम 1,गुरुग्राम सर्कल 2 व नूंह डिवीजन को एक प्राइवेट कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को बिजली वितरण का समानांतरण विद्युत वितरण लाइसेंस दिया गया है। 

नगीना: हरियाणा सरकार द्वारा बिजली निगम के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल गुरुग्राम 1,गुरुग्राम सर्कल 2 व नूंह डिवीजन को एक प्राइवेट कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को बिजली वितरण का समानांतरण विद्युत वितरण लाइसेंस दिया गया है। जिसके विरोध में शुक्रवार को नूंह में बिजली निगम के कर्मचारियों ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक की। जिसकी अध्यक्षता पलवल सर्कल सचिव राजेश शर्मा ने की और मंच का संचालन राज्य सचिव समून खान ने किया।

WhatsApp Image 2026-07-17 at 10.55.32 PM

इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य वरिष्ठ शब्बीर अहमद गनी, राज्यउपप्रधान जितेंद्र तेवतिया, सीसी मेंबर राजन वर्मा ने बताया कि यह फैसला बिजली कर्मचारियों व आम उपभोक्ताओं व सरकारी बिजली व्यवस्था के हित में नहीं है यदि निजी कंपनियों को समानांतरण लाइसेंस दे दिया तो वह केवल मुनाफे वाले बड़े उपभोक्ताओं को चुनेंगी। औद्योगिक एवं वाणिज्य उपभोक्ताओं को अपने साथ जोडक़र सरकारी बिजली निग़म की आय पर सीधा प्रहार करेगी। जबकि गांवों किसानों घरेलू एवं सब्सिडी प्राप्त उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी सरकारी बिजली निगम पर ही बनी रहेगी। इससे सरकारी बिजली निगम आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और भविष्य में बिजली क्षेत्र के निजीकरण का रास्ता और आसान होगा इसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों की सेवा आम उपभोक्ताओं के हितों तथा सस्ती सुरक्षित एवं विश्वसनीय सार्वजनिक बिजली व्यवस्था पर पड़ेगा यह केवल कर्मचारियों का ही नहीं बल्कि प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के हितों का भी प्रश्न है। बिजली जैसी आवश्यक जनसेवा को निजी कंपनियों के मुनाफे का माध्यम बनाना किसी भी दृष्टि से जनहित में नहीं है इसी के विरोध में यूनियन के आवाहन पर 21 जुलाई को एक बहुत बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ किया जाएगा। जिस बिजली विभाग के सभी संगठन और सामाजिक संगठन बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग में हमारे बीच पलवल यूनिट व होडल यूनिट व नूंह यूनिट के पदाधिकारी वह चारों सब यूनिट फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नगीना ,नूंह के पदाधिकारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर हमारे बीच में हमारे राज्य वरिष्ठ प्रधान शब्बीर अहमद गनी, राज्य उप प्रधान जितेंद्र तेवतिया, राज्य सचिव  समून खान, सीसी मेंबर राजन वर्मा, सर्कल सचिव राजेश शर्मा, नूंह यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित, सचिव राकेश कुमार, यूनिट पलवल के सचिव सरजीत, यूनिट होडल के प्रधान नरेंद्र व सचिव वेदपाल तेवतिया व सबयूनिट नूंह प्रधान देवेंद्र सिंह प्रकाश, फिरोजपुर झिरका प्रधान दीपक, सचिव राकेश, मनीष, नगीना सब यूनिट प्रधान आसिफ खान सचिव इरशाद अहमद, वह पुन्हाना सब यूनिट प्रधान राहुल गुप्ता व सचिव नीरज कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad