Narnaul News: रंग-रोगन करने आया पेंटर 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार
नारनौल के मंडी अटेली कस्बे में अटेली-दौंगड़ा रोड पर अरावली कॉलेज के पास स्थित एक दुकान से रंग-रोगन करने आया एक पेंटर 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
नारनौल: नारनौल के मंडी अटेली कस्बे में अटेली-दौंगड़ा रोड पर अरावली कॉलेज के पास स्थित एक दुकान से रंग-रोगन करने आया एक पेंटर 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

ढाणी हरसुख (भौड़ी) के रहने वाले कुलदीप ने अटेली थाना पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कुलदीप ने अपनी दुकान में पेंट का काम कराने के लिए नारनौल के रहने वाले विक्की सोनी को काम पर रखा था। विक्की दुकान में सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान दुकानदार कुलदीप बाजार से रंग और पेंट खरीदने के लिए चले गए। जब वे करीब आधे घंटे बाद लौटे, तो विक्की दुकान से गायब था और वहां रखा 60,000 रुपये कैश से भरा बैग भी गायब मिला। दुकानदार ने जब अपने स्तर पर तलाश शुरू की, तो पास ही स्थित ग्रीन पार्क होटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में आरोपी पेंटर विक्की सोनी साफ तौर पर पैसे से भरा बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर अटेली थाना पुलिस ने आरोपी विक्की सोनी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



