Palwal News : राजकीय आईटीआई पलवल में पीएम सेतु योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

Desh Rojana
On

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई), पलवल में मंगलवार को पीएम सेतु योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी कार्ययोजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एम3एम फाउंडेशन, गुरुग्राम के निदेशक डा. बिनुजीत व उनकी टीम ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

पलवल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई), पलवल में मंगलवार को पीएम सेतु योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी कार्ययोजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एम3एम फाउंडेशन, गुरुग्राम के निदेशक डा. बिनुजीत व उनकी टीम ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। dd

बैठक के दौरान पीएम सेतु योजना के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही योजना के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने तथा अधिकाधिक युवाओं तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई।

निदेशक डा. बिनुजीत ने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयासों से संस्थान के प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पीएम सेतु योजना के माध्यम से युवाओं के कौशल संवर्धन एवं आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलेगी। बैठक में संस्थान के प्रधानाचार्य जिले सिंह भी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad