Palwal News : राजकीय विद्यालय औरंगाबाद में ज्ञान दान मंच सभा का आयोजन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद में ज्ञान दान मंच दैनिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना सभा के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सारिका गर्ग द्वारा की गई।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सारिका गर्ग ने बताया जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत के मार्गदर्शन में जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक, भौतिक तथा सांसारिक विषयों का ज्ञान करने के लिए प्रार्थना सभा में विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसके अंतर्गत आज राष्ट्रीय वृक्ष, विश्व पर्यावरण दिवस, ग्रीन गोल्ड, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित बातों को प्रश्नोत्तरी में रखा गया है इसके साथ-साथ प्रतिदिन एक अच्छा विचार भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की वैचारिक क्षमता के साथ-साथ सर्वांगीण विकास भी होता है। शिक्षा विभाग की यह पहला सदैव सराहनीय है।

About The Author
संबंधित समाचार