Taudu/Mewat News: प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले 10 दुकानदारों पर लगाया 5500 रुपये जुर्माना।
नगरपालिका की टीम ने शुक्रवार को नगर में विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर अभियान चलाकर दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 10 दुकानदारों पर 5500 रुपये का जुर्माना लगाया। जिसमें एक दुकानदार पर 1000 रुपये और नौ दुकानदारों को पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला।
तावड़ू : नगरपालिका की टीम ने शुक्रवार को नगर में विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर अभियान चलाकर दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 10 दुकानदारों पर 5500 रुपये का जुर्माना लगाया। जिसमें एक दुकानदार पर 1000 रुपये और नौ दुकानदारों को पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला।

शुक्रवार को नगरपालिका की टीम ने नगर में विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर अभियान चलाकर दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया। इसके साथ ही प्लास्टिक बैग रखने वाले 10 दुकानदारों के चालान किए। प्रत्येक दुकानदार से 500-500 रुपये जबकि एक दुकानदार पर 1000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। एक बार तो नगर पालिका प्रशासन की टीम को देखकर प्लास्टिक बैग रखने वाले दुकानदारों में हडकंप मच गया। जिन्होंने प्लास्टिक बैगों को छूपा लिया, लेकिन नगरपालिका की टीम सदस्यों ने दुकानदारों के यहां पर छापामारी करते हुए प्लास्टिक बैग पकड़े। जिन पर कुल 5500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 10 दुकानों से कुल 11 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद बरामद हुए।
नगरपालिका सचिव मोहित हुड्डा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग होने वाले प्लास्टिक को जो भी दुकानदार,व्यापारी,रेहड़ी मालिक या इनका कारोबार करने वाले के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। यह छापामारी आगे भी निरंतर लगातार की जाएगी। इस अवसर पर लिपिक विकास आनंद,लिपिक भारत भूषण,मुकीम,इमरान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



