Palwal news: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

4 एवं 5 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जारी किए आदेश

Desh Rojana
On

जिलाधीश डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16(।) एवं 17(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं।

पलवल: जिलाधीश डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16(।) एवं 17(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित एचटेट-2025 (ओएमआर आधारित) की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की परीक्षाएं 4 एवं 5 जुलाई, 2026 को आयोजित होंगी। परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा का निष्पक्ष एवं सफल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 12.07.18 AM

इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी: जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, पलवल के अधीक्षण अभियंता रंजन राव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पलवल जलापूर्ति मंडल के कार्यकारी अभियंता मोहित वशिष्ठ, राज्य कर विभाग पलवल के विकास कुमार (डीईटीसी-एसटी) तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नंबर-2 के कार्यकारी अभियंता विपिन चौहान को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनमें कार्यकारी अभियंता विपिन चौहान को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

इन परीक्षा केंद्रों पर रहेगी निगरानी: ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों, जिनमें एम.वी.एन. विश्वविद्यालय, सत्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, एन.जी.एफ. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एस.एन.डी. पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तथा जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का करेंगे प्रयोग: जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि नियुक्त सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अंतर्गत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे तथा परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad