Nagina Nuh news: मूलथान क्लस्टर में महिलाओं को मिला चार दिवसीय नैनो बिजनेस एवं जेंडर जागरूकता प्रशिक्षण

मुलथान क्लस्टर में महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Desh Rojana
On

नूंह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुलथान क्लस्टर में इताशा सोसाइटी एवं मुदिता फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में क्लस्टर के सात गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

नगीना: नूंह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुलथान क्लस्टर में इताशा सोसाइटी एवं मुदिता फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में क्लस्टर के सात गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण के पहले तीन दिनों में महिलाओं को नैनो बिजनेस की अवधारणा, छोटे व्यवसाय की शुरुआत, उसके सफल संचालन, वित्तीय प्रबंधन तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को बताया गया कि इताशा सोसाइटी छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध करा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आजीविका को मजबूत कर सके।प्रशिक्षण के चौथे दिन मुदिता फाउंडेशन द्वारा जेंडर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-30 at 11.34.06 PM

इस दौरान महिलाओं के साथ कहानी, खेल और समूह चर्चा के माध्यम से उन सामाजिक चुनौतियों पर संवाद किया गया, जिनका उन्हें घर से बाहर निकलने, रोजगार करने और निर्णय लेने के दौरान सामना करना पड़ता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनके अधिकारों और समान अवसरों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।कार्यक्रम में इताशा सोसाइटी की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर अलक्षेन्द्र, सीनियर कोऑर्डिनेटर मंगल राम तथा फील्ड कोऑर्डिनेटर साजिदा खान उपस्थित रहे। वहीं मुदिता फाउंडेशन की ओर से फील्ड कोऑर्डिनेटर फरहीन हुसैन ने प्रशिक्षण का संचालन किया और महिलाओं को जेंडर समानता एवं सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की प्रेरणा और आत्मनिर्भर बनने का नया मार्ग मिला।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad