Palwal news: एसआईआर-2026 कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करें : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

कम प्रदर्शन वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Desh Rojana
On

एसडीएम भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्य की समीक्षा को लेकर सभी एईआरओ, कम प्रदर्शन वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एसआईआर के प्रपत्र अपेक्षाकृत कम भरने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने पर जोर दिया गया, ताकि वे एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता कर सकें।

पलवल: एसडीएम भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्य की समीक्षा को लेकर सभी एईआरओ, कम प्रदर्शन वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एसआईआर के प्रपत्र अपेक्षाकृत कम भरने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने पर जोर दिया गया, ताकि वे एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता कर सकें।

WhatsApp Image 2026-06-30 at 11.32.47 PM
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर का कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र प्राप्त करें तथा प्रत्येक कार्य पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। इसलिए सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एसआईआर अभियान को सफल बनाएं।
बैठक में तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार जगबीर सिंह, सीडीपीओ सुनीता रानी, बीडीपीओ नरेश कुमार, चुनाव कानूनगो जितेंद्र, एईआरओ महेशचंद तथा सहायक स्टाफ से दलबीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad