Palwal News: हरियाणा विज्ञान और युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड के लिए मांगे आवेदन
डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हरियाणा विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।
Palwal: डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हरियाणा विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।

हरियाणा विज्ञान रत्न अवॉर्ड और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड के लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। पुरस्कारों के तहत हरियाणा विज्ञान रत्न अवॉर्ड में चयनित वैज्ञानिक को पांच लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार उन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के लिए है जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है और जिन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के नामांकन के लिए आयु की गणना 31 दिसंबर तक की जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



