Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया
मंदिर पुजारी श्रीचंद के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को नींबू पानी तथा तुलसी के पौधे वितरित किए गए। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा पौधारोपण व जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
पलवल: मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा भीमसेनी एकादशी एवं अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर श्रीशिव मंदिर बघेल धर्मशाला, राजीव नगर में "नशामुक्त-हरियाली युक्त" कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर पुजारी श्रीचंद के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को नींबू पानी तथा तुलसी के पौधे वितरित किए गए। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा पौधारोपण व जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। 
उन्होंने कहा कि भीमसेनी एकादशी धर्म, संस्कृति और प्रकृति सेवा का प्रतीक है। तुलसी औषधीय एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। यह हर घर आंगन में स्थापित होनी चाहिए। संस्था ने सभी से वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं नशामुक्ति का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीचंद पुजारी, देव, सतीश, सुरेश, योगेश, लोकेश, साहिल, हर्ष, रेशम देवी, बाला देवी, निशांत, अमित, प्रिंस, कमल, केशव, राहुल, मनोज सहित अनेक गणमान्य लोग व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



