Tawdu Nuh news: बुजुर्गों के सम्मान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,समय पर मिले पेंशन योजना का लाभ : तेजपाल तंवर
स्थानीय लोगों का आरोप सोहना में विकास कार्यों पर जोर,तावड़ू की अनदेखी।
शनिवार को सोहना-तावडू से भाजपा विधायक नगर की नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकारी कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। विशेष कर बुजुर्गों के सम्मान में वृद्ध,दिव्यांग पेंशन योजना चलाई जा रही है उसका समय पर सभी पात्र लोगों को लाभ मिले।
तावड़ू : शनिवार को सोहना-तावडू से भाजपा विधायक नगर की नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकारी कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। विशेष कर बुजुर्गों के सम्मान में वृद्ध,दिव्यांग पेंशन योजना चलाई जा रही है उसका समय पर सभी पात्र लोगों को लाभ मिले।

विधायक तेजपाल ने कहा कि पिछले कांग्रेस के कार्यकाल को देखो क्षेत्र में कितने काम हुए और अब 12 सालों में केंद्र और प्रदेश की सरकार ने कितने काम कराए। कांग्रेस जो 70 सालों में काम नहीं कर पाई वह पिछले 12 सालों में भाजपा सरकार ने करा दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि बुजुर्गों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा,दिव्यांग हो या बुजुर्ग उन्हें सही समय पर पेंशन योजना का लाभ मिले। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी का काम समय पर हो।
हालांकि इस दौरान भाजपा के ही कुछ समर्थकों ने कहा कि जो विकास कार्य सोहना क्षेत्र में कराए जा रहे हैं उतने काम तावड़ू क्षेत्र में नहीं हो पा रहे,जबकि तावडू शहर के मतदाताओं ने एक तरफा मतदान कर भाजपा विधायक को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। शहर के लोगों ने कहा की तीन महीने पहले जो 17 करोड़ बजट नगर पालिका में आना था वह अभी तक नहीं आ पाया है। जिससे सभी विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। शहर की ऐसी कोई गली नहीं जो कीचड़ व गंदगी से ना अटी पड़ी हो।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर ही वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोहना में आयोजित एक जनसभा में तावड़ू को उपमंडल का दर्जा देने की घोषणा की थी। भाजपा सरकार की और भी इतनी उपलब्धियां है कि उन्हें गिनाना मुश्किल है। इसके उपरांत विधायक तेजपाल तंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावड़ू पहुंचे जहां जामुन का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर डीएसपी तावड़ू अभिमन्यु लोहान, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन नरेश यादव, मनोनीत पार्षद सुरेश प्रधान,मंडी एसोसिएशन के प्रधान संजय गोयल,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सिंपी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जिंदल,नगर पालिका के वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज,मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव, भाजपा नेता गौरव चुघ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।




