Palwal News : एसआईआर से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी- अध्यापक संघ

Desh Rojana
On

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रधान थान सिंह शर्मा, सचिव हुकमचंद शर्मा,ऑफिस सेक्रेटरी राजेश भारद्वाज, प्रचार सचिव जगदीश डागर, देवीराम, हरेन्दर अत्रि, सुनील दत्त व राजापाल महाबली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में 15 जून से मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रधान थान सिंह शर्मा, सचिव हुकमचंद शर्मा,ऑफिस सेक्रेटरी राजेश भारद्वाज, प्रचार सचिव जगदीश डागर, देवीराम, हरेन्दर अत्रि, सुनील दत्त व राजापाल महाबली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में 15 जून से मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जो शिक्षा व्यवस्था के लिए आघात का कारण बन रहा है और इसमें लगे शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए गंभीर परेशानियों का कारण बना हुआ है। cc

इस कार्य में अधिकांश अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है इसके कारण अनेक विद्यालय लगभग खाली हो गए हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। एसआईआर के गणना प्रपत्र भरने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया है, किंतु इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। चार-पांच दिनों के भीतर सभी गणना प्रपत्र वितरित करने का लक्ष्य लिया जा रहा है, तथा बीएलओ पर निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का अविश्वास व्यक्त करते हुए प्रतिदिन गूगल सीट के माध्यम से दिन में दो बार रिपोर्ट मांगी जा रही है। अधिकांश मतदाता गणना प्रपत्र स्वयं भरने में सक्षम नहीं है अथवा उनके द्वारा भरे गए प्रपत्रों में त्रुटियों की संभावना रहती है। इसलिए यह कार्य भी बीएलओ को ही करना पड़ रहा है। शहरों और कस्बों में तो बहुत सारे मतदाता जो किराए पर रहते थे, उन्होंने वोट बनवा ली और अब स्थान छोड़ गए। उनका पता लगाना कठिन हो रहा है। बीएलओ की सहायता के लिए कोई तकनीकी कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी प्रकार प्रधानाचार्यों, पीजीटी तथा टीजीटी अध्यापकों को सुपरवाइजर एवं कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी बनकर विद्यार्थियों और विद्यालयों से दूर किया जा रहा है। नोडल अधिकारियों को हजारों फॉर्म  ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जांच तथा मिलान करने का लक्ष्य दिया जा रहा है।अभी कल हमारे एक बी एल ओ मास्टर रामवीर सिंह को नायब तहसीलदार पलवल ने बदतमीजी से पेश आते हुए जेल में डालने की धमकी दी। जिससे बी एल ओ डिप्रेशन में आ गए। परिवार के लोगों ने अस्पताल में दाखिल किया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। जैसा कि सभी को विदित है कि बी एल ओ पर अनावश्यक दबाव के चलते कई प्रदेशों में हुए एसआईआर के समय आत्महत्या जैसे अनेक दुखद एवं अमानवीय घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 24 एवं 27 में स्पष्ट प्रावधान है कि शिक्षकों से किसी भी प्रकार का गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जाएगा। इसलिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ प्रशासन से मांग करता है कि बदतमीज अधिकारियों पर लगाम लगाई जाए। बीएलओज की मदद की जाय अन्यथा संघ ऐसे अधिकारियों के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad