Palwal news: रविवार 21 जून को पलवल मुख्यालय पर आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम : उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

जिला प्रशासन ने जिला और उपमंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Desh Rojana
On

हरियाणा आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में मनाए जाने वाले 12वें जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सभी तैयारियां और प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

पलवल:  हरियाणा आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में मनाए जाने वाले 12वें जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सभी तैयारियां और प्रबंध पूरे कर लिए हैं। उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे और निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाओं में सहभागिता करेंगे। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि रविवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन पलवल जिला के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर नागरिक जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में बढ़चढक़र सहभागिता करें।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 12.34.10 AM

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला पलवल में जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप मंडल होडल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे जबकि उपमंडल हथीन में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ निर्धारित की गई है। हरियाणा सरकार की ओर से ‘योग युक्त नशा मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। योग मानसिक तनाव को कम करने, शारीरिक रोगों से बचाव करने तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad