Rewari News:अवैध हथियार रखने वाले को थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने पकड़ा
आरोपी से 01 अवैध देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में कार्य करते हुए थाना सदर रेवाड़ी पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक शातिर आरोपी को गांव गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ गैणी के रूप में हुई है।
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में कार्य करते हुए थाना सदर रेवाड़ी पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक शातिर आरोपी को गांव गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ गैणी के रूप में हुई है। 

बता दें कि गत 11 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ गैणी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसके पास अवैध हथियार है। सूचना मिलने के बाद थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने महेश उर्फ गैणी के घर पर रेड की, तो उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि महेश उसे पिस्तौल दिखाकर मारपीट करता है। उसकी पत्नी के बताए स्थान जोकि बेड के नीचे था, वहां से पुलिस ने एक देशी पिस्टल व चार जिंदा रौंद बरामद कर लिए। उस समय आरोपी महेश उर्फ गैणी मौका देख कर फरार हो गया था।
इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ गैणी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-------------
अपराधिक पृष्ठभूमि : पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मामले :
जांचकर्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश उर्फ गैणी एक आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी थाना सदर व शहर रेवाड़ी में मारपीट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 5 मामले दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश :
रेवाड़ी पुलिस जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



