Faridabad News : दीपेन्द्र हुड्डा पर वाटर कैनन चलाकर सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को किया तार-तार: निशित कटारिया

युवाओं के हकों के लिए दीपेन्द्र हुड्डा ने अपनी छाती अड़ाई: तरुण तेवतिया

Desh Rojana
On

हरियाणा युवा कांग्रेस के आह्वान पर कुरुक्षेत्र में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा पर वाटर कैनन चलाए जाने के विरोध में फरीदाबाद जिला युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

फरीदाबाद। हरियाणा युवा कांग्रेस के आह्वान पर कुरुक्षेत्र में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा पर वाटर कैनन चलाए जाने के विरोध में फरीदाबाद जिला युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष विकास दायमा के नेतृत्व एवं संयोजन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंककर भाजपा सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। bbसेक्टर-10-12 डिवाइडिंग रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने की, जबकि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की छाती पर वाटर कैनन चलाना भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे दीपेन्द्र हुड्डा का संघर्ष हरियाणा के युवाओं को न्याय दिलाकर ही रुकेगा। प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया ने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा ने युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए अपनी छाती आगे कर यह साबित कर दिया है कि वे हरियाणा के युवाओं के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, भर्ती घोटालों और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कांग्रेस सडक़ से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम के संयोजक एवं युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष विकास दायमा ने कहा कि हरियाणा के युवा अब अपने अधिकारों के लिए जाग चुके हैं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और प्रदेशभर में चल रहे संघर्ष अभियान को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर पृथला विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष ईशांत कथूरिया, जिला कांग्रेस महासचिव उमेश कौशिक, पृथला ब्लॉक अध्यक्ष दक्ष कौशिक, विकास नागर, विधुर नागर, अंकित नागर, साहिल चंदीला, परवीन भड़ाना, विकास भड़ाना, एडवोकेट विवेक भड़ाना सहित युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।