Faridabad News : आर्य केन्द्रीय सभा द्वारा योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का स्वागत

Desh Rojana
On

पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसार करने के बाद स्वदेश लौटे गुरुदेव योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का ओम् योग संस्थान, पाली में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसार करने के बाद स्वदेश लौटे गुरुदेव योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का ओम् योग संस्थान, पाली में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। a

यह स्वागत समारोह आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के प्रधान देशबंधु आर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर्य केन्द्रीय सभा के उप प्रधान कर्मचंद शास्त्री, उपप्रधान योगेन्द्र फोर, मंत्री संजय खट्टर आर्य, प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी वसु मित्र सत्यार्थी तथा जिला वेद प्रचार मंडल फरीदाबाद के प्रधान होती लाल आर्य ने डॉ. संदीप आर्य को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। स्वदेश वापसी पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गुरुजी ने विभिन्न देशों में रहे अपने सफल कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण और विदेशों में सनातन व वैदिक संस्कृति के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान के अनुभव साझा किए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज ने आर्य केन्द्रीय सभा के पदाधिकारियों को संस्थान के अंतर्गत सुचारू रूप से चल रही गौशाला, चिकित्सालय एवं ओम शिक्षा संस्कार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पूरा अवलोकन कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। इस गरिमामयी दौरे के दौरान संस्थान की पूरी टीम साथ रही। इस मौके पर डॉ. मलय याज्ञिक, डॉ. राशि याज्ञिक, विद्यालय की प्रिंसिपल अंजू, डायरेक्टर डॉ. सुरेश, स्वामी ऋषि और नरेन्द्र जी सहित संस्थान के अन्य गणमान्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad