Nuh/Mewat News: नूंह पुलिस ने 12 साल से फरार NDPS के भगोड़ा अपराधी को किया गिरफ्तार, सब्जी बेचकर काट रहा था फरारी

आरोपी ऑटो से गांवों में लगाता था सब्जी की फेरी

Desh Rojana
On

थाना रोजका मेव क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 12 साल से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। 

नूंह: थाना रोजका मेव क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 12 साल से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 12.00.19 PM (1)
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बुधवार 9 सितंबर को इलाका थाना रोजका मेव में गुप्तचर की सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपी आबिद खान पुत्र सगीर खान निवासी चाहलका थाना मोहम्मद पुर अहीर तावडू जिला नूंह जो वर्ष 2014 के एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में स्पेशल स्टाफ नई दिल्ली का वांछित पीओ था। बताया गया कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली पुलिस से छुपा हुआ था और ऑटो थ्री व्हीलर से गांवों में फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। सूचना के बाद पुलिस ने उसे काबू किया । आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad