Gurugram News: अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस ने कसी कमर, लंबित शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

Desh Rojana
On

पश्चिम जोन में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए बुधवार को डीसीपी वेस्ट वाई.वी.आर. शशि शेखर, आईपीएस की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारी शामिल हुए।

गुरुग्राम: पश्चिम जोन में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए बुधवार को डीसीपी वेस्ट वाई.वी.आर. शशि शेखर, आईपीएस की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 11.20.46 AM

बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित शिकायतों और मामलों की पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीसीपी ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

शिकायतों को लंबित नहीं रखने के निर्देश:

डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अनावश्यक रूप से किसी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस गश्त:

  बैठक में चोरी, झपटमारी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले समय और ऐसे क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जहां अपराध की आशंका अधिक रहती है।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस:

डीसीपी ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा। फरार आरोपियों, जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों और घोषित अपराधियों (पीओ) की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

RWA और व्यापारिक संगठनों से नियमित संवाद:

पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए गए। इन बैठकों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया।

प्रमुख चौराहों और अंधेरे स्थानों पर CCTV पर जोर:

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, अंधेरे क्षेत्रों और संकरी गलियों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से कैमरे लगवाने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को त्वरित सुराग मिल सके। बैठक में डीसीपी ने अधिकारियों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय पुलिसिंग बनाए रखने और अपराध की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad