Faridabad News : फरीदाबाद नगर निगम का रात्रि सफाई अभियान जारी, लगभग 200 स्थानों से उठाया कूड़ा
आमजन से अपील कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त
नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम के सफाई विभाग, इंजीनियर विभाग और पुलिस विभाग की टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में अभियान के तहत निगम क्षेत्र के बड़े-बड़े सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, खत्तों तथा अन्य स्थानों पर जमा कूड़े को जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टरों की मदद से उठाया गया।
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम के सफाई विभाग, इंजीनियर विभाग और पुलिस विभाग की टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में अभियान के तहत निगम क्षेत्र के बड़े-बड़े सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, खत्तों तथा अन्य स्थानों पर जमा कूड़े को जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टरों की मदद से उठाया गया। विशेष सफाई अभियान के दौरान ऐसे कई स्थानों को साफ कराया गया, जहां लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण सड़कें पूरी तरह कूड़े से ढक गई थीं और आमजन के आवागमन में परेशानी हो रही थी।
निगम की टीमों ने कूड़ा हटाकर कई मार्गों को आवागमन के लिए सुचारू कराया। सफाई मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए निगम के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी रात्रि को ही अपनी-अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए । अधिकारियों की निगरानी में सफाई टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर कूड़े के ढेरों को हटाने का कार्य शुरू किया। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा जहां भी कूड़ा जमा होने की सूचना मिले, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

About The Author
संबंधित समाचार



