Kaithal/Pundri News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी
फतेहपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा चौकी पूंडरी प्रभारी एएसआई ऋषि की अगुवाई में एएसआई गुलाब की सयुंक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को काबू कर लिया है।
पूंडरी: फतेहपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा चौकी पूंडरी प्रभारी एएसआई ऋषि की अगुवाई में एएसआई गुलाब की सयुंक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को काबू कर लिया है। एएसआई गुलाब ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी फतेहपुर की शिकायत अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित घर पर मौजूद था। इसी दौरान पुरानी कहासुनी की रंजिश को लेकर आरोपियों ने कथित तौर पर एकजुट होकर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया।

हमले में शिकायतकर्ता, उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। आरोपियों द्वारा गली में खड़ी मोटरसाइकिल तथा बिजली मीटर को भी क्षतिग्रस्त करने और जाते समय जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच दौरान आरोपी गौरव उर्फ विक्की, रिंकू, दीपक उर्फ दीपू, विजय, साहिल निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को निशानदेही के लिए फतेहपुर ले जाया गया।
एसपी से मिले थे समाज के लोग, मामले में सख्त कार्रवाई की उठाई थी मांग:
फतेहपुर निवासी समाज के लोगों ने समाज के युवा नेता अनिल बात्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर संबंधित मामले की पूरी जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी थी।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मामले की गंभीरता से अवगत करवाते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी। इस पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुलाकात के दौरान एसपी ने मामले में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए थे। एसपी ने स्पष्ट कहा कि मामले में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रतिनिधिमंडल की ओर से वाल्मीकि बस्ती में सर्च अभियान चलाने की मांग भी एसपी के समक्ष रखी गई। इस पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जल्द ही भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जाएगा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि मामले में पांचों आरोपियों क गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियों का सीआईए रिमांड करवाकर मामले की गहनता से जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

About The Author
संबंधित समाचार



