Palwal News: के.सी.एम. वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी

Desh Rojana
On

के.सी.एम. वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मनमोहक सभा में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं और उनके दिव्य संदेशों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

पलवल: के.सी.एम. वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मनमोहक सभा में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं और उनके दिव्य संदेशों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

WhatsApp Image 2026-09-04 at 1.03.16 AM (1)

सभा का कुशल संचालन कक्षा चौथी की छात्रा सृष्टि ने किया। धैर्य ने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच एवं अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित किया। वहीं लविश्का ने ‘आज का शब्द’ प्रस्तुत कर विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि की।

जन्माष्टमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हुए वर्णिका और हर्षिता तेवतिया ने मनमोहक कविता प्रस्तुत की। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित एक सुंदर चलचित्र दिखाया गया, जिसने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण-आधारित मनमोहक नृत्य रहा। मधुर संगीत और आकर्षक भाव-भंगिमाओं से सजी इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और सभा में उत्सव का उल्लास भर दिया।

इस विशेष प्रार्थना सभा की जिम्मेदारी न्यूटन सदन ने निभाई। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती मंजू चौहान रहीं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। जन्माष्टमी की यह विशेष सभा विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेम, करुणा, साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का सुंदर अवसर बनी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad