Nuh Mewat News: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के दोषी को 20 साल की सजा, 32 हजार जुर्माना, पीड़िता को 5 लाख मुआवजा ।

Desh Rojana
On

जिले की फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

नूंह। जिले की फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर कुल 32 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन की अदालत ने सुनाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
 
ashleel
 
यह मामला 7 सितंबर 2023 का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार फिरोजपुर झिरका क्षेत्र की एक महिला जब अपने दो बेटों के साथ धार्मिक स्थल पर गई थी, तो घर पर अकेली उसकी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया, मारपीट की और अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर धमकी दी कि घटना के बारे में बताने पर वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल भी कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज दर्ज कर साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू की तथा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया । सुनवाई के दौरान अदालत ने उपरोक्त सजा सुनाई ।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad