Rewari News: रेवाड़ी पुलिस की मुस्तैदी और जागरूक नागरिक की सतर्कता से एटीएम ठग गिरोह का भंडाफोड़; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 73 एटीएम कार्ड बरामद

Desh Rojana
On

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर और मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी पैदा कर भोले-भाले नागरिकों से ठगी करने वाले एक अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर और मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी पैदा कर भोले-भाले नागरिकों से ठगी करने वाले एक अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान यूपी के जिला प्रतापगढ़ के गांव देवगढ़ कमासिन निवासी अतुल व जिला प्रतापगढ़ के ही गांव बांसी उगईपुर निवासी सुरेंद्र सरोज के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 73 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
 
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.50.20 PM
 
जांचकर्ता ने बताया कि आजाद नगर धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव कापड़ीवास में हिताची (HITACHI) कंपनी का एटीएम लगाया हुआ है क्षेत्र में एटीएम बदलकर पैसे ठगने की घटनाओं को देखते हुए उसने अपने एटीएम पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी थी। बता दें, 01 सितंबर को जब वह सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा थातो उसने देखा कि दो संदिग्ध युवक अलग-अलग समय पर एटीएम में प्रवेश कर कार्ड पर 'फेविगमलगाकर मशीन में डाल रहे थे ताकि एटीएम को खराब करके पैसे चोरी किए जा सकें। शाम लगभग 05:30 बजे जब वही दोनों संदिग्ध दोबारा एटीएम में दाखिल हुएतो उसने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों युवको को एटीएम के अंदर ही बंद कर बाहर से शटर लगा दिया और फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 
-------- 
पूछताछ में हुए बड़े खुलासे 
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गत 30 अगस्त को धारूहेड़ा के बास रोड स्थित पीएनबी (PNB) बैंक के एटीएम और सोहना रोड स्थित एचडीएफसी (HDFC) बैंक के एटीएम से दो अलग-अलग व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुरेंद्र सरोज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ यूपी के जिला प्रतापगढ़ में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने के पहले से तीन मामले दर्ज हैं।-------------- 
पुलिस की अपील : 
प्रबंधक थाना सेक्टर - 6 धारूहेड़ा ने सतर्कता दिखाने वाले नागरिक प्रेमचंद की सराहना की और आमजन से अपील की कि एटीएम का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति से एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने में मदद न लें और न ही अपना गोपनीय पिन शेयर करें। यदि किसी एटीएम बूथ में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आएतो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें। 
---------- 
अब हुई कार्रवाई : 
पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैरिमांड के दौरान इस गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad