Gurugram/Farukhnagar News: फर्रुखनगर में सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए उपद्रवी

गोल बावड़ी व सड़क विवाद पर ME ने दी सफाई

Desh Rojana
On

फर्रुखनगर, हंसराज यादव, पूरे हरियाणा में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अब बेहद उग्र रूप ले चुका है।

फर्रुखनगर : फर्रुखनगर, हंसराज यादव, पूरे हरियाणा में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अब बेहद उग्र रूप ले चुका है। सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को फर्रुखनगर में मुख्य बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन यहीं नहीं थमा। वीरवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर के अंदर कचरा उड़ेल दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और सरकारी काम में बाधा डालने व उपद्रव करने वाले कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि शॉर्ट-टर्म स्वीपिंग टेंडर के तहत काम शुरू करने वाले ठेकेदार के साथ भी बदसलूकी कर काम रुकवा दिया गया।
 
1002116799
 
म्यूनिसिपल इंजीनियर योगेश राठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेशव्यापी हड़ताल के बावजूद नगर पालिका अपने स्तर पर 'डोर-टू-डोर' कचरा उठान, रोड स्वीपिंग और डंपिंग पॉइंट खाली कराने का काम करा रही है। सरकार और कर्मचारियों के बीच कुछ मांगों पर सहमति बन चुकी है, जबकि बाकी विषयों पर वार्ता जारी है।
 
शहर के ज्वलंत मुद्दों पर बात करते हुए एमई योगेश राठी ने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक गोल बावड़ी के आसपास का 100 मीटर का क्षेत्र निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है, जबकि इसके आसपास की भूमि निजी संपत्ति है। अवैध निर्माण करने वालों को पूर्व में नोटिस दिए गए थे, जिस पर कुछ लोग कोर्ट से स्टे ले आए हैं। फिलहाल 100 मीटर के दायरे का सर्वे कराया जा रहा है ताकि पुराने मकानों और हालिया अवैध निर्माणों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। वहीं सड़क निर्माण विवाद पर उन्होंने बताया कि पिछले 20-30 सालों से जारी अतिक्रमण को प्रशासन व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मदद से हटाकर 66 फीट चौड़ी सड़क को खाली कराया गया है। इसमें डाबोदा मोड़ से फाजिलपुर मोड़ तक (लगभग 1 किमी) सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।
 
हालांकि, कुछ लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि सड़क मूल पैमाइश के अनुसार नहीं बन रही है। इस कारण विवादित हिस्से में काम रोक दिया गया है और पीडब्ल्यूडी व उच्च अधिकारियों के साथ मंथन जारी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad