Rewari News: सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन के रूप में हुई है।
रेवाड़ी। सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 31 अगस्त को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि विक्रम निवासी गांव बव्वा नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है जो वह आज नाहड रोड पर फ्लाईओवर के नीचे बंद इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी के साथ खड़ा हुआ है। जिसके पास नशीली प्रतिबंधित दवाइयां है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम निवासी गांव बव्वा बतलाया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की स्कूटी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और 1185 नशे की गोलियां बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले में संलिप्त आरोपी विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी विक्रम ने बताया कि उसने यह प्रतिबंधित दवाइयां जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन से खरीदी थी। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



