Gurugram News:गुरुग्राम में डेंगू के तीन नए मरीज मिले, बुखार के मरीजों की बढ़ रही तेजी से संख्या

रोजाना 300 से अधिक बुखार के मरीज पहुंच रहे नागरिक अस्पताल की ओपीडी

Desh Rojana
On

गुरुग्राम में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला में गुरुवार को डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। जबकि डेंगू के संदिग्ध 238 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

गुरुग्राम:  गुरुग्राम में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला में गुरुवार को डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। जबकि डेंगू के संदिग्ध 238 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ऐसे में गुरुग्राम में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने का डर सताने लगा है। वहीं डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। ऐसे में गत वर्ष मिले डेंगू के 64 मरीजों की तुलना में आधे से अधिक मरीज जुलाई अगस्त महीने में ही सामने आ चुके हैं।
 
dengue
 
जिला में लगातार कई दिन से हो रही बारिश व जगह-जगह हुए जलभराव के कारण मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लार्वा मिलने पर 1678 लोगों को नोटिस थमाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मलेरिया की जांच के लिए 850 स्लाइड तैयार की। मलेरिया के गुरुग्राम में पांच मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि डेंगू की बात करें तो जनवरी से लेकर अब तक 7572 मरीजों के सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने से लेकर डॉक्टर के पास जाने व दवाईयां लेने के लिए मरीजों को ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में कई मरीजों को बिना ईलाज ही लौटना पड़ रहा है। इन मरीजों में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड व वायरल फीवर के मरीज भी शामिल हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad