Mewat/Firozepur Jirkha News: हड़ताली कर्मचारियों ने मंत्रियों का पुतला फूंका, शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम को कर्मचारियों ने रोका, शहर में बढ़ने लगा गंदगी का संकट।

Desh Rojana
On

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 29वें दिन भी जारी रही। बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्रियों का पुतला फूंका।

फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 29वें दिन भी जारी रही। बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्रियों का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ भारी विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए शव यात्रा निकाली और बाद में अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर पुतले का दहन किया।

akhter alvi

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अब 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।
कर्मचारी संघ के नेता मुकेश चावरिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने अब हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध दमनकारी नीति अपनानी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण हिसार में देखने को मिला, जहां आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अत्याचार किया गया और कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में सरकार को बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करना चाहिए।
मुकेश चावरिया ने फिरोजपुर झिरका प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बीते दिनों पुलिस की सहायता से शहर में लगे कूड़े के ढेर उठवाए गए थे। उन्होंने इसे हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास बताते हुए इसका विरोध किया।

बुधवार को फिर रोका कूड़ा उठाना:-

उधर, मंगलवार को प्रशासन की ओर से करवाई गई सफाई के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने के लिए पहुंची, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने टीम को कूड़ा उठाने से रोक दिया। इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
हड़ताल लंबी खिंचने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। यदि आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो गंदगी बढ़ने के साथ ही दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पालिका के सचिव राजेश मेहता ने कहा कि प्रशासन की टीम द्वारा गुरुवार सुबह शहर में सफाई करवाई जाएगी और कूड़ा उठाने का कार्य कराया जाएगा।

 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad